
झांसी। चिरगांव थाना पुलिस ने हिस्ट्रीशिटर को तमंचा सहित गिरफ्तार कर लिया।
एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध ओर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिरगांव थाना पुलिस ने कूड़ा घर निवासी आकाश उर्फ हाथी कुशवाह को एक 315 बोर का तमंचा सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़ा गया युवक हिस्ट्रीशिटर है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

