
झांसी। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार लगातार अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही करने के दिशा निर्देश दे रही। लेकिन जनपद के एक कारोबारी ओर समाजसेवी को एक व्यक्ति ने फोन कर खुद को थानेदार फिर थाने का कार खास बताकर देख लेने की धमकी दी है। इस मामले में समाजसेवी का कहना है कि वह लिखित शिकायत थाने में दे चुका है लेकिन अब तक उसकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई।
जानकारी के मुताबिक बीते दिनों झांसी के समाजसेवी/ जमीन कारोबारी दिलीप पांडे के मोबाइल पर एक फोन आया। जिसमें फोन करने वाले ने खुद को बबीना थाना प्रभारी बताते हुए समाजसेवी को जमकर हड़काया ओर देख लेने की धमकी दी। जब समाजसेवी ने फोन करने वाले व्यक्ति को बताया कि वह उसकी रिकॉर्डिंग कर रहा है अपना सही नाम बताओ तो फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को थाने का कार खास बताकर झूठे मुकदमे में फसाने ओर देख लेने की धमकी दी। यह ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। समाजसेवी दिलीप पांडे का कहना है कि वह थाना कोतवाली में ओर आईजीआरएस पर शिकायत कर चुके है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई। इस संबंध में थाना शहर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से उनके सरकारी नम्बर पर जानकारी लेने के लिए फोन किया गया तो उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

