
झांसी। जिला पंचायत का चुनाव राष्ट्रीय लोक दल पार्टी अकेले लड़ेगी और अपने पार्टी के प्रत्याशियों को मैदान में उतरेगी, साथ ही 2027 में मजबूती के साथ उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने का कार्य करेगी। यह बात झांसी आए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री त्रिलोकी त्यागी ने पत्रकारों से कही।
रविवार को झांसी के एक स्थानीय होटल में आयोजित मंडलीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने आए राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोकी त्यागी ने सम्मेलन में अपने पार्टी के कार्यकर्ताओं ओर पदाधिकारियों में आगामी जिला पंचायत चुनाव में जोर शोर से तैयारी पूरी करने को कहा साथ ही 2027 विधान सभा चुनाव में मजबूरी के साथ भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान किया। सम्मेलन के बाद त्यागी ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि पिछले तीन माह से उत्तर प्रदेश में अलग अलग जिलों में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हो रहे है, आज झांसी में था अगला सम्मेलन गोरखपुर में होगा। उन्होंने कहा कि सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं में आगामी जिला पंचायत चुनाव की तैयारी ओर विधान सभा चुनाव में भाजपा को जीत दिलाने की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन के माध्यम से कार्यकर्ताओं जिलाध्यक्षों को मजबूत किया जा रहा है। गठबंधन वाले सवाल पर उन्होंने कहा कि मोदी 32 राज्य के प्रधानमंत्री है, अटल जी 23 ओर मनमोहन सिंह 26 राज्यों के प्रधानमंत्री थे। उन्होंने कहा इस समय भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। गठबंधन का दौर चल रहा है बिना गठबंधन के कुछ भी संभव नहीं। इसलिए उत्तर प्रदेश की सरकार भी पांच दलों से चल रही है। उन्होंने कहा कि पिछली बार लोक सभा चुनाव में पूर्वांचल, बुंदेलखंड में भाजपा की सीट कम आई थी। लेकिन इस बार बुंदेलखंड पर हमारी पार्टी काफी अच्छा प्रदर्शन करेगी। अपने पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारियों को मजबूत सशक्त बनाकर एनडीए को उत्तर प्रदेश में मजबूरी से जीत दिलाएंगे। जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का योगदान रहेगा।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

