Home Uncategorized सूने घर से जेवरात नकदी चोरी करने वाले उरई का बदमाश पुलिस...

सूने घर से जेवरात नकदी चोरी करने वाले उरई का बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, तीन ने किया समर्पण

45
0

झांसी। देर रात थाना कोतवाली पुलिस की शातिर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की ओर से चली बंदूक की गोली लगने से उरई निवासी शातिर बदमाश घायल हो गया। वहीं उसके तीन साथियों ने पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए चोरों के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात सहित नकदी ओर घटना में प्रयुक्त चार पहिया गाड़ी, तमंचा कारतूस बरामद कर लिए है।

जानकारी के मुताबिक देर रात एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में अपराध की रोकथाम ओर अपराधियों की धड़पकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस बदमाशों की धरपकड़ में लगी थी। तभी अंजनी माता मंदिर के पास नगरिया कुआं जाने वाले मार्ग पर देर रात संदिग्ध कार सवारों से पुलिस का आमना सामना हो गया। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो कार में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने जवाबी कार्यवाही करते हुए बंदूक से फायर किया। जिसमें एक गोली एक बदमाश के पैर में जा लगी। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही देख अन्य तीन बदमाशों ने हाथ उठाकर समर्पण कर दिया। पूछताछ में पुलिस की बंदूक की गोली लगने से घायल पकड़े गए बदमाशों ने अपने नाम उरई के सदनपुरा निवासी फारूख कुरैशी, अन्य तीन ने अपना नाम जिला जालौन के उरई रामकुंड निवासी फिरोज, सुनील ओर तारीफ बताया। पुलिस ने इनके कब्जे से सोने चांदी के जेवरात, एक तमंचा, जिंदा व खोखा कारतूस सहित हुंडई कार बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक 9 फरवरी को उन्नाव गेट बाहर निवासी अरविंद सोनी ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में सात फरवरी को घर पर ताला लगाकर गया था। अगले दिन पड़ोसी ने उसे सूचना दी कि उसके घर का ताला टूटा पड़ा था अंदर रखा सारा सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात गायब थे। पुलिस ने बताया कि इन बदमाशों से बरामद जेवरात नकदी अरविंद सोनी के घर से चोरी किए थे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here