Home Uncategorized झांसी में महाशिवरात्रि निकाली शिव बारात, रथों पर सजी झांकियां, मंदिर मठों...

झांसी में महाशिवरात्रि निकाली शिव बारात, रथों पर सजी झांकियां, मंदिर मठों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

28
0

 

झांसी। महाशिवरात्रि पर्व पर नगर में बड़े हर्षोल्लास के साथ भगवान शिव की बारात निकाली गई। साथ ही सुबह से ही मंदिर मठों में धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए। कही पूजा पाठ कही भगवान शिव पार्वती का विवाह सम्पन्न कराया गया। इसी क्रम में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर विधायक रवि शर्मा के संरक्षण एवं नेतृत्व में आज दिनाँक 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि पर्व पर विशाल एवं भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। भव्य शिव बारात मुरली मनोहर मन्दिर, बड़ा बाज़ार, झाँसी से प्रारम्भ होकर बड़ा बाज़ार, मालिन चौराहा, जवाहर चौक, मानिक चौक, सिन्धी तिराहा, रानी महल, मिनर्वा चौराहा, सैंयर गेट होते हुए मढिया महादेव मन्दिर पहुंची। मढ़िया मंदिर के लिए कचहरी मार्ग पर स्थित नवीन मार्ग से बारात का प्रवेश हुआ। उक्त नवीन द्वार को फूल मालाओं से सजाकर कर तैयार किया गया था जो आकर्षण का केन्द्र रहा।

प्राचीनतम मढ़िया महादेव मन्दिर, झाँसी की ऐतिहासिक धरोहर एवं हिन्दू आस्था का प्रमुख केन्द्र बन गया है। शिव-बारात में हजारों की संख्या में श्रद्धालु हर-हर महादेव, बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए मढ़िया महादेव मन्दिर पहुँचे एवं शिवजी का अभिषेक किया। सैकड़ों की संख्या में महिलाएँ सिर पर कलश रखकर बारात में सम्मिलित हुई, गाजे-बाजे डीजे, ढ़ोल नगाड़ों के साथ परम्परागत वाद्य यंत्र रमतूला, तांसों का विशेष आकर्षण रहा और शिव बारात का स्वरूप नयानाभिराम रहा। नगर के प्रमुख मार्गों से युवाओं की टोलियों का नाच-गा कर निकलना वातावरण को शिवमय बना दिया। बारात के साथ नगर विधायक रवि शर्मा एवं सांसद अनुराग शर्मा, अंचल अड़जरिया सहित सैकड़ों श्रृद्धालुओं के साथ सिरपर पगड़ी पहने भगवान शिव जी की बारात में चलते जा रहे थे। शिवजी की बारात का विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर जोरदार स्वागत किया। मालिनों के चौराहे पर वीरू कुशवाहा, मुकेश कुशवाहा, बड़ाबाजार व्यापार मंडल सहित मालियों ने भाव-विभोर होकर पुष्पवर्षा की, जैसे-जैसे बारात आगे बढ़ती जा रही थी, उसी प्रकार शिवजी के बारातियों का स्वागत किया जा रहा था। मानिकचौक व्यापार मंडल, विश्व हिन्दू परिषद के सदस्यों, अम्मा जी की धर्मशाला पर गणेश बिजली भंडार, रानी महल पर जय बुन्देलखण्ड व्यापार मंडल, उ0प्र0 थोक व्यापार मंडल के प्रदीप त्रिपाठी, जीतू सोनी, कंचन आहूजा, श्रीमती रजनी गुप्ता, मिनर्वा के पास दददा् ग्रुप समाज सेवी संस्था के सदस्यां ने, राहुल कुर्ली, महिला व्यापार मंडल, झोकनबाग व्यापार मंडल, पचौरी मंदिर पर विनीत पचौरी, कर्मयोगी संस्था के अध्यक्ष संतोष गौड़, सैंयर गेट व्यापार मंडल सदस्यों, संतोषी माता मंदिर के पुजारी, सैंयर गेट के पास मुस्लिम समाज ने फूलों की वर्षा कर अद्भुत स्वागत किया गया।

उक्त अवसर पर सांसद अनुराग शर्मा, नगर विधायक रवि शर्मा, जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह, विभाग प्रचारक मनोज , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन गौतम राष्ट्रभक्त संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया, विनोद अवस्थी, बसंत गोलवलकर, उपसभापति आशीष तिवारी, श्रीमती सुनीता शर्मा, श्रीमती सुशीला गोकुल दुबे, रवीश त्रिपाठी, आशीष तिवारी, जयदीप खरे, परन शर्मा, मृदुल श्रीवास्तव, संजीव तिवारी, अनिल सुडेले, अरविन्द पुरी (कल्लू), राजीव राय, अभिषेक भार्गव, पियूष रावत, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, अंकित सहारिया, राहुल तिवारी, जीतू तोमर, किशोर वर्मा, दिलीप पाण्डेय, सूर्या वर्मा, मोनू पचौरी, मंदिर के पुजारी रामेश् प्रसाद उपाध्याय, सुरेश मनकानी के साथ सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की बारात में सम्मिलित होकर पुण्यलाभ अर्जित किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here