Home Uncategorized साढ़े पांच हजार की नकदी से भरा पर्स पाकर चेहरे पर आई...

साढ़े पांच हजार की नकदी से भरा पर्स पाकर चेहरे पर आई मुस्कान, पुलिस को बोला धन्यवाद

65
0

 

झांसी। साढ़े पांच हजार का रूपये ओर जरूरी दस्तावेजों से भरा पर्स उसके स्वामी को पुलिस ने बुलाकर उसके सुपुर्द कर दिया। अपना खोया हुआ पर्स ओर रुपए पाकर पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लौट आई ओर उसने पुलिस को धन्यवाद दिया।

मामला मंगलवार की दोपहर को जानकीपुरम निवासी कन्हैया लाल नागवानी को बीकेडी चौराहे पर एक पर्स मिला। जिसमें जरूरी दस्तावेजों ओर साढ़े पांच हजार रुपए नकद थे। कन्हैया लाल वह रुपए से भरा पर्स लेकर थाना शहर कोतवाली पहुंचा। जहां उसने थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सत्य प्रकाश शर्मा को पर्स सौंप दिया। सत्य प्रकाश शर्मा ने पर्स में रखे आधार कार्ड के आधार पर जिसका पर्स था उसकी खोजबीन कर उसे पर्स लौटा दिया। जिसका पर्स था वह नारायण बाग तिराहा निवासी अभिषेक यादव थे। अभिषेक यादव ने पुलिस का धन्यवाद दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here