Home Uncategorized नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र की गौशाला का भ्रमण करें,गड़बड़ी पाए जाने पर...

नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र की गौशाला का भ्रमण करें,गड़बड़ी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय करते हुए कार्यवाही की जाएगी गो आश्रय स्थल पर अस्वस्थ व बीमार गोवंश का उपचार प्राथमिकता से किया जाए : सीडीओ

113
0

झांसी। आज मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने विकास भवन सभागार में आयोजित जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की बैठक में विभाग द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि गौवंशो के संरक्षण की जिम्मेदारी हम सभी की है यह योजना मुख्यमंत्री की सर्वोच्च प्राथामिकताओं में है। अतएव गौशालाओं जो कमियां है उन्हें जल्द से जल्द दूर कर सही तरीके से संचालित कराया जाये और उनमें क्षमता के अनुसार गौवंश संरक्षित किये जायें। गौशालाओं की गहन निगरानी रखी जाये ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।

मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने जनपद स्तरीय अनुश्रवण एवं मूल्यांकन समिति की मासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि समस्त वृहद गौ संरक्षण केन्द्र में गोवंश के लिए हरे चारे की उपलब्धता शत प्रतिशत सुनिश्चित कराया जाना अनिवार्य है, निरीक्षण के दौरान यदि गो वंश के लिए हरा चारा मौके पर नहीं मिलता है तो कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि तहसील मऊरानीपुर में महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से कैटलफ़ीड का उत्पादन किया जा रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि समस्त गोशालाओं में समूह से कैटलफ़ीड क्रय करते हुए गोवंश को उपलब्ध कराया जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने जनपद में 269 गौ आश्रय स्थलों में लगे 269 सीसीटीवी कैमरे अधिष्ठापित हैं, जिनमें 197 कैमरे जनपद स्तर पर लिंक है तथा 157 सीसीटीवी कैमरे लाइव हैं। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी सीसीटीवी कैमरे सक्रिय किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने तत्काल नूडल अधिकारी बनाते हुए टेक्निकल व्यक्ति के माध्यम से दस दिन में शत प्रतिशत सीसी टीवी कैमरे लाइव करने के निर्देश दिए ताकि विकास भवन में स्थापित कमांड सेंटर के माध्यम से गोवंश की स्थिति और उपलब्ध संसाधनों पर नजर रखी जा सके। उन्होंने गौशालाओं में गोवंश को ठंड से बचाव के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं में चारों तरफ त्रिपाल लगाते हुए के गोवंश को ठंडी हवाओं से बचाने के उपाय करने के भी निर्देश दिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी जुनैद अहमद ने कहा कि जल्द ही विभिन्न स्तर के अधिकारियों द्वारा

गौ संरक्षण केन्द्र गोशाला का निरीक्षण किया जाएगा।अतः सभी गौशालाओं में ईयर टैगिंग, हरे चारे की उपलब्धता निधार्रित रजिस्टर पर सूचनाओं की जानकारी लेना सुनिश्चित करें। उपलब्ध रजिस्टर में प्रत्येक गोवंश का विवरण दर्ज होना चाहिए कहीं किसी गौशाला में कोई कमी पाई जाती है तो जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्री जी अक्षय दीपक, सीवीओ डॉ संजय कुमार सिंह, पीडी डीआरडीए श्री राजेश कुमार, डीसीमनरेगा श्री शिखर श्रीवास्तव, सहित समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिषासी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here