Home Uncategorized पत्नी से विवाद होने पर रेल लाइन पर शराबी पहुंचा आत्महत्या करने,...

पत्नी से विवाद होने पर रेल लाइन पर शराबी पहुंचा आत्महत्या करने, पुलिस ने मौके पर पहुंच कर बचाई जान

92
0

झांसी। पत्नी से विवाद होने पर रेल लाइन पर आत्महत्या करने पहुंचे शराबी मजदूर को सूचना मिलते ही एन वक्त पर पहुंची सीपरी बाजार थाना पुलिस ने उसे बचा लिया। पुलिस ने उसकी पत्नी को बुलाकर दोनों में समझौता कराकर घर भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक बरुआ सागर निवासी प्रमोद मजदूरी करता है, गुरुवार को वह ग्वालियर रोड पर मजदूरी कर रहा था। तभी उसका अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देर शाम वह शराब के अधिक नशे में चूर होकर फिल्टर चौराहे पर बनी कानपुर रेल लाइन पर आत्महत्या करने पहुंच गया। सूचना मिलते ही पीआरवी ओर सीपरी बाजार थाना की ग्वालियर रोड चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और उसे रेल लाइन से उठाकर उसके परिजनों को बुलाकर पत्नी से समझौता कराकर उसे घर भेज दिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here