Home Uncategorized नेपाल में आयोजित इंटरनैशनल यूथ गेम्स 2025 में झांसी की अदिति को...

नेपाल में आयोजित इंटरनैशनल यूथ गेम्स 2025 में झांसी की अदिति को मिला ब्रोंज मैडल

75
0

झांसी। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित प्रथम अंतरराष्ट्रीय शीतकालीन युवा खेल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व कर रही झांसी के सीपरी बाजार प्रेमगंज निवासी अदिति भटनागर ने तीसरा स्थान प्राप्त करते हुए ब्रोंज मैडल प्राप्त किया।

आपको बता दे कि 26 दिसंबर से 29 दिसंबर तक चार दिवसीय चली प्रतियोगिता में अलग अलग कराते, जूडो, आम रेसलिंग, योगा आदि की प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। जिसमें भारत सहित विभिन्न देशों के युवा खिलाड़ियों ने अलग अलग खेलों में भाग लिया था। जिसमें झांसी के सीपरी बाजार प्रेमगंज निवासी सन साइन क्लीनिक की संचालक डॉक्टर अर्चना भटनागर की पुत्री अदिति भटनागर ने भारत की ओर प्रतिनिधित्व करते हुए योगासन स्पर्धा में भाग लिया था। जिसमें अदिति को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। अदिति को आयोजक यूनियन यूथ एसोसिएशन इंडिया द्वारा ब्रोंज मैडल सहित प्रमाण पत्र देते हुए सम्मानित किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here