
झांसी। यूजीसी कानून वापस लेने की मांग को लेकर सैंकड़ों की संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ज्ञापन देने के साथ यूजीसी को काला कानून बताते हुए सरकार से उसे वापस लेने की मांग की है।
गुरुवार को सर्वण समाज झांसी के बैनर तले सैंकड़ों ब्राह्मण समाज के लोग इलाईट चौराहे से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि विश्विद्यालय अनुदान आयोग दिल्ली द्वारा जनवरी 2026 में जारी की गई यूजीसी जिसे 15 जनवरी को राजपत्र अधिसूचित कर तत्काल प्रभाव से लागू किया गया। उन्होंने कहा यह अत्यंत संवैधानिक गंभीर विधिक स्थिति उत्पन्न करती है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

