
झांसी। पाल बघेल समाज ने दर्जनों की संख्या में एकत्रित होकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच कर मणिकर्णिका घाट पर अहिल्या बाई होलकर की प्रतिमा तोड़ने छेड़छाड़ करने वाले लोगों के खिलाफ जांच कर कार्यवाही की।मांग की है।
गुरुवार को पाल बघेल समाज जिला झांसी के तत्वावधान में दर्जनों लोगों ने एकत्रित होकर जीवन शाह तिराहा से एकत्रित होकर कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपते हुए कहा कि बनारस काशी में मणिकर्णिका घाट का निर्माण लोक माता अहिल्याबाई होलकर जी ने कराया था। जिसे काशी नगर निगम प्रशासन द्वारा तोड़ा गया ओर अहिल्याबाई की प्रतिमा को वहां से हटाकर तोड़कर फेंक दिया गया। जिसकी सभी पाल, बघेल, धनगर समाज निंदा कर रोष व्यक्त करता है। ज्ञापन के माध्यम से सभी ने इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मंगा की है। इस दौरान सुघर सिंह, एडवोकेट भरत पाल, शिव चरण सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

