
झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ने वाहन चोरी कांड की घटना का पर्दाफाश करते हुए एक किशोर समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से तमंचा कारतूस समेत एक आपे भी बरामद की है।
गुरुवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से जनपद में लगातार वाहन चोरी की घटनाएं बढ़ रही थी। इस की रोकथाम के लिए एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति ने वाहन चोरों पर प्रभावी कार्यवाही करने ओर चोरी की वाहन भंगादगी के आदेश दिए थे। एसएसपी के निर्देशन पर नवाबाद थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कोछा भांवर स्थित तालाब पुरा में झंडियों के पीछे दबिश देकर हसारी निवासी महेंद्र उर्फ मोगली वाल्मीक, पाल कॉलोनी निवासी रवींद्र पाल, जेडीए कॉलोनी निवासी अजय खटीक, एरच निवासी जयपाल, सोमिल चौधरी, कादेड़ा निवासी मनोहर परिहार, एक किशोर 14 वर्षीय को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 11 बाइक, घटनाओं में प्रयुक्त आपे, 29 रूपये नकद, एक तमंचा एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों का काफी लंबा आपराधिक इतिहास है, यह लोग शहर में घूम घूम कर बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे ओर बाइक चोरी करने के बाद उसे आपे से ले जाकर फर्जी दस्तावेज उन्हें कम दामों में बेच देते थे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

