Home Uncategorized भारी पुलिस बल के साथ हुई जमीन की नाप, बार बार बनी...

भारी पुलिस बल के साथ हुई जमीन की नाप, बार बार बनी विवादित स्थिति, शिकायत कर्ता असंतुष्ट

102
0

झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के में एक विवादित जमीन क नापजोख करने गई राजस्व विभाग की टीम के साथ मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस दौरान दोनों पक्ष में बार बार विवादित स्थिति बनी रही।

लेकिन पुलिस की मौजूदगी के चलते शांति व्यवस्था बनी रही। इस कार्यवाही के दौरान शिकायत कर्ता ने असंतुष्टि जाहिर की है।

जानकारी के मुताबिक बबीना के ग्राम बघोरा निवासी घनश्याम अहिरवार 17 जनवरी को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि उसकी जमीन बबीना में पड़ी है, जिस पर कुछ लोग अवैध रूप से कब्जा किए है, साथ ही उसकी जमीन से गलत तरीके से सेक्टर निकाल दिया है। उसने आरोप लगाया था कि उसे निर्माण कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। इस सूचना पर राजस्व विभाग की टीम बबीना थाना पुलिस के भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और नापजोख की। इस दौरान कई पक्ष वहां आए जिन्होंने कई वर्षों पूर्व जमीन दान देने ओर शपथ पत्र पर जमीन बेचने का शिकायत कर्ता पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हमारी गलती सिर्फ इतनी है कि हम लोगों ने दाखिल खारिज नहीं कराया। इस पर राजस्व विभाग की टीम ने उन्हें जानकारी देते हुए बताया कि दाखिल खारिज जब होता है जब कागजात रजिस्टर्ड हो। वहीं नापजोख के दौरान वहां विवादित स्थिति रही। एक पक्ष ने दर्जनों लोगों को मौके पर बुलाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ओर बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक की मुस्तैदी ओर सतर्कता के चलते वह अपने मनसूबों में कामयाब नहीं हो सके। इधर शिकायत कर्ता ने कहा कि वह नाप से संतुष्ट नहीं है। जमीन की नाप सही तरीके से नहीं की गई। वह उच्चाधिकारियों के पास जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here