Home Uncategorized बीस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ लोक निर्माण विभाग का...

बीस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ लोक निर्माण विभाग का लिपिक

567
0

झांसी। घूसखोर कर्मचारियों अफसरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी कर्पशन टीम ने लीक निर्माण विभाग खंड तीन के वरिष्ठ लिपिक को बीस हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक आज सुबह एंटी कर्पशन टीम कचहरी चौराहा स्थित लोक निर्माण विभाग के खंड तीन कार्यालय पहुंची। जहां टीम ने वरिष्ठ लिपिक संतोष निरंजन निवासी खे निवासी को दबोच लिया। टीम ने जबकि जेब से बीस हजार की रिश्वत भी बरामद कर ली। बताया जा रहा है कि एक सेवानिवृत कर्मचारी से पेंशन को लेकर किसी कार्य को रिश्वत मांगी जा रही थी। रिश्वत न देने पर पीड़ित को चक्कर कटवाए जाते थे। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी कर्पशन टीम को दी थी। आज टीम ने अपना जाल बिछा कर उसे दबोच लिया। वरिष्ठ लिपिक के पकड़े जाने पर पूरे कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं शिकायत कर्ता राजेंद्र कुमार निवासी आईटीआई के पीछे के पिता 31 अक्टूबर 2025 रिटायर्ड हुए थे। उनका पीएफ का पैसा ओर पेंशन पास कराने के लिए चालीस हजार की रिश्वत मांगी थी। जिसमें से आज पीड़ित ने बीस हजार रुपए दिए थे। जिस पर तत्काल एंटी कर्पशन टीम ने लिपिक को तत्काल रिश्वत लेते दबोच लिया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here