
झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के चित्रा चौराहा पर स्थित कंपोजिट शराब की दुकान में दिवाल से सेंध लगाकर लाखों कीमत की शराब की पेटियां ओर बिजली घर का मेन दरवाजा काटकर उसके अंदर से हजारों की नकदी सहित कंप्यूटर, नोट गिनने वाली मशीन ओर हजारों की नकदी चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार ओवर ब्रिज के नीचे चित्रा चौराहा के पास आदित्य शिवहरे की अंग्रेजी ओर बीयर शॉप की कंपोजिट दुकान है। इसकी देखरेख रस बहार कॉलोनी निवासी राजकुमार राय करते है। राजकुमार राय ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन की तरह आज सुबह जब सेल्समैन प्रिंस ओर हरिओम दुकान पहुंचे ओर शटर खोलकर अंदर पहुंचे तो देखा दुकान के अंदर का सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा था। महंगी कीमत की शराब की बोतलों की पेटियां गायब थी। साथ ही सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर गायब था। इसके अलावा नोट गिनने वाली मशीन भी गायब थी। शराब की दिवाल टूटी पड़ी थी। आशंका जाहिर की जा रही चोर छत के रास्ते से दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए और दिवाल तोड़कर शराब की पेटियां चोरी की। वहीं बगल में स्थित बिजली पावर हाउस बीएसएल कंपनी के चेनल पार्टनर मनीष ब्यास ने बताया कि चोरों ने लोहे का गेट काटकर अंदर प्रवेश कर गुल्लक में रखे 5560 रुपए कंप्यूटर चोरी कर लिया ओर नोट गिनने वाली मशीन तोड़कर फेंक गए। घटना की सूचना पर चमन गंज चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे ओर जांच पड़ताल करते हुए कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

