
झांसी। शहर को यातायात व्यवस्था को पटरी पर चलाने के लिए यातायात पुलिस के साथ समाजसेवी संस्थाएं भी लगातार कार्य कर रही है। आज इनरव्हील क्लब द्वारा झांसी पुलिस को दो यातायात वैरियर भेंट किए।
मंगलवार को इनरव्हील क्लब ऑफ झांसी मेंस के तत्वावधान में इलाईट चौराहे पर यातयात को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दो पहिया, चार पहिया ओर तीन पहिया वाहन चालकों से यातयात के नियम का पालन कर वाहन चलाने की अपील की। साथ ही इलाईट चौराहा और रक्सा रोड बिहारी तिराहे के लिए दो यातायात बेरियर भेंट किए। इस दौरान कार्यक्रम के मुख्यातिथि एसपी सिटी श्रीमती प्रीति सिंह उपस्थित रही। इस दौरान इनरव्हील क्लब की डिस्ट्रिक चेयरमैन सुरुचि सक्सेना, एसोसिएशन प्रेसिडेंट ज्योति महिपाल, क्लब सेक्रेटरी वर्षा राय, क्लब प्रेसिडेंट रीका कामरा मौजूद रही। सभी का आभार समाजसेवी सुश्री डॉक्टर नीति शास्त्री ने व्यक्त किया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

