झांसी। संस्था “प्रयास: सभी के लिए” के तत्वावधान में आयोजित पंच दिवसीय प्रयास युवा महोत्सव 2026 का भव्य शुभारंभ आज दिनांक 10 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के विधिवत पूजन-अर्चन के साथ किया जाएगा। यह पंचदिवसीय महोत्सव युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जन्म जयंती को समर्पित रहेगा, जिसमें उनके विचारों, आदर्शों और राष्ट्रनिर्माण की चेतना को आत्मसात करने का संदेश दिया जाएगा।
भव्य शुभारम्भ के साथ महोत्सव के प्रथम दिन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर भूले-बिसरे पारंपरिक खेलों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से विशेष खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
इस अवसर पर गिल्ली-डंडा एवं रूमाल झपट्टा जैसे पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिताएँ
सरस्वती पाठशाला इंडस्ट्रियल इंटर कॉलेज के प्रांगण में
मध्याह्न 12:00 बजे से संपन्न होंगी।
खेल प्रतियोगिता सभी बाल युवा वर्ग के लिए होगी इसमें भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागियों का प्रवेश पंजीयन मौके पर ही किया जाएगा।
संस्था का उद्देश्य युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ते हुए उनमें अनुशासन, सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना है।
प्रयास युवा महोत्सव के अंतर्गत आगामी दिनों में पारंपरिक खेल, भाषण प्रतियोगिता, तथा युवाओं के लिए गायन एवं नृत्य प्रतिभा मंच जैसे विविध आयोजन किए जाएंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

