Home Uncategorized जीआरपी ने 17 लाख कीमत के मोबाइल बरामद किए

जीआरपी ने 17 लाख कीमत के मोबाइल बरामद किए

88
0

झांसी। ट्रेन में यात्रा के दौरान यात्रियों के गुम होने वाले मोबाइल फोन की सूचनाओं को गंभीरता से लेकर चलाए गए अभियान के तहत 17 लाख कीमत के मोबाइल फोन बरामद करते हुए जीआरपी पुलिस ने उनके स्वामियों को वापस कर दिए।

झांसी जीआरपी एसपी के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत जीआरपी पुलिस ओर सर्व लांस टीम ने संयुक्त कार्यवाही कर गुम हुए यात्रियों के 170 मोबाइल फोन बरामद कर लिए। बरामद फोन की कीमत 17 लाख रुपए बताई जा रही है। जीआरपी पुलिस ने मोबाइल फोन के स्वामियों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिए है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here