
झांसी। आज दिनांक 09 जनवरी 2026 को जनपद झांसी के जिला कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद झांसी एवं जनपद ललितपुर के अधिकारियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न हुई। उक्त बैठक उत्तर प्रदेश विधान परिषद की संसदीय अध्ययन समिति की थी, जिसकी अध्यक्षता किरण पाल कश्यप, सभापति, संसदीय अध्ययन समिति द्वारा की गई।
बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों में संदर्भित प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की स्थिति तथा अब तक की गई कार्यवाहियों की विस्तृत एवं बिंदुवार समीक्षा की गई। समिति द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त समस्त संदर्भों एवं जनसमस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा लंबित प्रकरणों में प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही की जाए।
बैठक में सदस्य विधान परिषद श्रीमती रमा निरंजन, जिलाधिकारी झांसी मृदुल चौधरी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति, जिलाधिकारी ललितपुर सत्यप्रकाश, पुलिस अधीक्षक ललितपुर मो0 मुस्ताक सहित दोनों जनपदों के समस्त संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान शासन की मंशानुरूप जनहित से जुड़े विषयों पर व्यापक एवं सारगर्भित विचार-विमर्श किया गया तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली को और अधिक सुदृढ़, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

