झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर एक दलित युवती को घर बुलाकर उसके साथ जबरजस्ती करने की कोशिश की। युवती के विरोध करने पर दबंगों ने युवती पर हमला कर उसे घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल परीक्षण कराकर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक बड़ागांव गेट बाहर श्मशान घाट के पीछे निवासी दलित युवती ने कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 6जनवरी की रात उसके साथी शिवाजी नगर निवासी कृष्णा राजपूत और पंचम पुरा निवासी अर्जुन ने उसे अपने किराए के मकान में बड़ागांव गेट बाहर बुलाया। जहां कमरे में सभी ने भोजन किया। इसके बाद कृष्णा राजपूत और उसके साथी अर्जुन ने उसके साथ जबरजस्ती की। उसने विरोध किया तो दोनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट करते हुए उसके गले में चोट पहुंचा दी। पीड़िता ने अपने बचाव के लिए डायल 112 को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। वहीं पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराते हुए अर्जुन ओर कृष्णा राजपूत के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

