Home Uncategorized आईपीएल सट्टा सिंडिकेट से जुड़ा एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल, लैपटॉप बरामद, सटोरियों...

आईपीएल सट्टा सिंडिकेट से जुड़ा एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल, लैपटॉप बरामद, सटोरियों को कराता था सर्वर प्रोवाइड

490
0

 

झांसी। आईपीएल सट्टा सिंडिकेट के खिलाफ एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति के निर्देशन में चलाई जा रही मुहिम के तहत थाना नवाबाद ओर स्वाट टीम, चिरगांव थाना ओर सर्वेलेंस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए दो वेबसाइटों को बंद कराते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उनके कब्जे से लैपटॉप, मोबाइल फोन बरामद कर लिए है। पकड़ा गया आरोपी सट्टा सिंडिकेट के मास्टर माइंड शुभम उपाध्याय के गिरोह का सदस्य है। पकड़ा गया युवक सटोरियों को सर्वर प्रोवाइड कराता था।

 

शुक्रवार को।पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आईपीएस अरीवा नोमान ने जानकारी देते हुए बताया कि आईपीएल क्रिकेट सट्टे की बुकिंग करने वालों के खिलाफ एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वाट, चिरगांव, थाना नवाबाद पुलिस ने पूर्व में जेल गए सट्टा किंग शुभम उपाध्याय के गिरोह के सदस्य शिवेश चव्हाण निवासी हीरा नगर इंदौर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने बताया कि इस सट्टे का मास्टर माइंड नीरज गोधवामी है। साथ ही वह जेल में निरुद्ध सट्टा किंग शुभम उपाध्याय के गिरोह का सदस्य है।

 

उन्होंने पत्रकार वार्ता में बताया कि

 

सर्वर प्रोवाइडरः- अभि० शिवेश चव्हाण पुत्र अशोक चव्हाण निवासी एम-48 बीडा नगर सेन्ट पेटिक स्कूल के सामने होरा नगर कलाली के पीछे इन्दोर मध्य प्रदेश उम्र करीब 41 वर्ष को गिरफ्तार किया है।

 

सर्वर किराये पर लेना वाला- सोहन शर्मा पुत्र बद्रीप्रसाद शर्मा उम्र 38 वर्ष निवासी 92 पन्ना लाल गोलकुआं थाना कोतवाली जिला झांसी,

 

सुपर मास्टर एजेन्ट (मुख्य सोर्स)- शुभम उपाध्याय पुत्र स्व० नरेन्द्र मोहन उपाध्याय निवासी मकान नं0 55 तिलियानी बजरिया थाना कोतवाली जिला झांसी उम्र 39 वर्ष, विजय बाधवा पुत्र वासुदेव बाधवा निवासी मकान नं0 1164/1 गल्ला मण्डी रोड सिंधी कालोनी थाना नवाबाद जिला झांसी उम्र करीब 45 वर्ष, मास्टर एजेन्ट/एजेन्ट – नितिन अग्रवाल पुत्र कैलाश चन्द्र अग्रवाल निवासी 1734/1 मोहल्ला डडियापुरा बडागांव गेट बाहर रिदद गोदाम के पास थाना कोतवाली जिला झांसी उम्र करीब 44 वर्ष & Abov है।

 

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

 

शिवेश चव्हाण पुत्र अशोक चव्हाण निवासी एम-48 बीडा नगर सेन्ट पेट्रिक स्कूल के सामने हीरा नगर कलाली के पीछे इन्दोर मध्य प्रदेश उम्र करीब 41 वर्ष (गिरफ्तार)

 

गिरफ्तार अभियुक्त का अपराधिक इतिहास –1. मु0अ0सं0 215/26 धारा 112 (2) बीएनएस 3/13 जुआं अधि० थाना नवाबाद झाँसी

 

बरामदगी का विवरण –

 

1. 02 मोबाइल फोन 1. सैमसंग ग्लैक्सी एस-25 अल्ट्रा रंग सिलेटी 2. वीवो टी-5 प्रो रंग आसमानी व एक अदद ASUS कम्पनी का लैपटॉप सिल्वर कलर, उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में अभी फरार चल रहे अभियुक्त

 

1. पप्पू यादव उर्फ पप्पू चिकना उर्फ वीरेन्द्र यादव पुत्र बादाम सिंह निवासी उन्नाव गेट बाहर थाना कोतवाली झाँसी

 

2. पंकज राय पुत्र विनोद राय निवासी तलैया छनियापुरा थाना कोतवाली जनपद झाँसी

 

3. सौरभ लिकधारी पुत्र दिनेश लिकधारी निवासी मानिक चौक थाना कोतवाली झाँसी

 

4. सोनू चढ्ढा पुत्र अज्ञात निवासी किदवई नगर कानपुर

 

5. हरीश कुमार पुत्र स्व. बृजलाल निवासी पनकी कानपुर नगर

 

6. आकाश चंचलानी पुत्र राकेश चंचलानी निवासी द्वारिका कॉलोनी बडागांव गेट बाहर थाना कोतवाली झाँसी

 

7. सुमित साहू पुत्र कोमल निवासी नगरा थाना प्रेमनगर जनपद झाँसी

 

8. रोशन मुंशी पुत्र अज्ञात निवासी अज्ञात

 

9. नीरज गोस्वामी पुत्र उपेन्द्र गोस्वामी निवासी पीको वाली गली खण्डेराव थाना कोतवाली जिला झांसी। आईपीएस ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम

 

1. प्रभारी निरीक्षक नवाबाद रवि श्रीवास्तव,

 

2. उ0नि0 मोहित कुमार थाना नवाबाद जनपद झांसी

 

3. का0 600 भूपेन्द्र कुमार थाना नवाबाद जनपद झाँसी

 

4. रि0का0 जितेन्द्र कुमार थाना नवाबाद जनपद झाँसी

 

5. स्वाट टीम प्रभारी मय टीम

 

6. थानाध्यक्ष चिरगाँव मय टीम। उन्होंने बताया अन्य फरार अभियुक्तों की जल्द गिरफ्तारी होगी।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here