Home Uncategorized पूर्व सरकार पाल रही थी घुसपैठियों को

पूर्व सरकार पाल रही थी घुसपैठियों को

94
0

झांसी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्म दिवस समारोह में मुख्यातिथि के रूप में आई उत्तर प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री ने कहा कि घुसपैठियों को पूर्व की सरकार पाल रही थी, यह देश भारतीयों का है यहां सिर्फ भारतवासी ही रहेंगे।

बुधवार को दिनदयाल सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार की केबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य उपस्थित हुई। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि अटल बिहारी देश की सेवा के लिए मात्र भूमि के लिए सेवा करते रहे, देश हित में कार्य करते रहे आज उनके जन्मदिवस ओर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं को अटल संदेश दिया कि अगर हमें राजनीति करना है तो भ्रष्टाचार मुक्त राजनीति करना चाहिए। जिस प्रकार अटल जी ने वीरांगनाओं को पेट्रोल पंप दिए, गरीबों को मुआवजा दिया, गांव को शहर से जोड़ने का कार्य किया यह संदेश आज के कार्यकर्ताओं में हमेशा बना रहे ताकि हम सभी अटल जी के जन्मदिवस समारोह हमेशा मनाते रहे। हम सभी कार्य कर्ता अटल जी से प्रेरणा ले ओर आगे बढ़े और उनके पदचिन्हों पर देश हित समाज हित में कार्य करते रहे। केबिनेट मंत्री/झांसी प्रभारी बेबी रानी मौर्य ने घुसपैठियों के भागने के सवाल पर कहा कि घुसपैठियों को तो बहुत पहले भाग जाना चाहिए था लेकिन पूर्व की सरकार इन्हें पाल रही थी। भाजपा की सरकार में घुसपैठियों को कोई ठिकाना नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह देश भारत वर्ष है, भारतीयों का है यहां भारतीय ही रहेंगे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here