Home Uncategorized हार्ट अटैक से इटावा निवासी दरोगा की झांसी में मौत

हार्ट अटैक से इटावा निवासी दरोगा की झांसी में मौत

268
0

 

झांसी। इटावा निवासी दरोगा की गत रात्रि अटैक आने से मौत हो गई। दरोगा को तबियत बिगड़ने पर आज सुबह अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से जिला इटावा सैफई थाना क्षेत्र निवासी उपनिरीक्षक ब्रजेश सिंह 50 वर्ष झांसी के बड़ागांव थाना में तैनात थे। बड़ागांव थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आज सुबह उपनिरीक्षक अपने सरकारी आवास में थे। तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। सूचना पर तत्काल पहुंच कर उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here