झांसी। रक्सा थाना पुलिस ने पिता, पत्नी और पुत्री के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, नकदी लूटने और एक लाख रुपए की अवैध मांग पूरी नहीं होने पर फर्जी मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देने वाले आरोपी पिता, पत्नी और पुत्री के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक थाने के पीछे रहने वाले सनी उर्फ सुकदेव मिश्रा ने रक्सा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 11 जुलाई को वह घर पर मौजूद था। रात्रि करीब साढ़े नौ बजे गांव का रहने वाला जितेंद्र राजपूत घर पर आया तो दरवाजे पर मौजूद सनी की मां ने जितेंद्र को टोकते हुए अपने पुत्र की उधारी के रुपए मांगे तो जितेंद्र ने रुपए देने से इंकार कर धमकी दी कि वह अब रुपए नहीं देगा और अगर रुपए दोबारा मांगे तो तो अच्छा नहीं होगा और जितेंद्र चला गया। कुछ देर बाद जितेंद्र अपनी अपनी पत्नी प्रीति,प्राची राजपूत, पत्नी प्रिया राजपूत के साथ उसके घर आया और मां बहन की गंदी गंदी गालियां देते हुए सनी को जमीन को पटक कर हत्या करने के उद्देश्य से दोनों हाथों से गला दबा दिया। मौके पर मौजूद सनी की मां बीच बचाव करने आई तो उसके साथ भी मारपीट कर सनी की शर्ट की जेब में रखे पचास पचास के दो नोट लूट लिए। सनी ने रिपोर्ट में आरोप लगाया कि जितेंद्र उसकी पत्नी और पुत्री ने उसे व परिवार के लोगों को धमकी दी यदि एक लाख रुपए उसे नहीं दिए तो वह महिला संबंधित गंभीर आरोप या आजीवन कारावास जैसी धाराओं के फर्जी मुक़दमे दर्ज करा कर उसे जेल भिजवा देगा। पीड़ित ने एफआईआर में बताया कि यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद है। पुलिस ने आरोपी जितेंद्र, उसकी पत्नी और पुत्रियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

