झांसी। बबीना थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे आधा दर्जन जुआरियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक ताश की गद्दी ओर हजारों की नकदी बरामद कर ली है।
बबीना थाना पुलिस ने बीजासेन माता मंदिर के पास सार्वजनिक स्थान पर हार जीत की बाजी लगा रहे परशुराम, जितेंद्र, राजेश, अरुण, जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से 1250 ओर माल फड़ से 910 रूपये सहित एक ताश की गद्दी बरामद कर ली है। पुलिस ने सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

