झांसी। कुत्ते को घर के बाहर टहला रही दलित महिला पर दबंगों ने पेचकस ओर हथौड़ा से जान लेवा हमला करने का प्रयास किया। किसी प्रकार महिला ने जान बचाई। पुलिस ने पीड़ित दलित महिला की शिकायत पर दबंगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
ईसाई चौकी ख़ैलार निवासी ममता अहिरवार ने बबीना थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि वह अपने पालतू कुत्ते को घर के बाहर टहला रही थी तभी पड़ोस के रहने वाले दबंग गंगा प्रसाद पाल, रजनी, गंगा प्रसाद पाल का लड़का और अन्य लोग हाथों में पेंचकस ओर हथौड़ा लेकर उस पर जान से मारने की नीयत से हमला करने वाले थे। किसी प्रकार उसने वहां से भाग कर जान बचाई। दबंगों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

