झांसी। होटल पर खाना खा रहे युवक से शराब पीने के लिए दबंगों ने रुपए मांगे। मना करने पर दबंगों ने उसे चाकू दिखाकर धमकाते हुए उसकी मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ागांव गेट बाहर निवासी सुमित यादव ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि एक जनवरी को वह नारायण बाग के पास होटल डीके के सामने बने ढाबे पर खाना खा रहा था। उसी समय अनिल उर्फ लक्की परिहार, राहुल यादव, प्रदीप यादव ओर कंचन शराब के नशे में धुत होकर आए ओर गाली गलौज करते हुए उससे शराब पीने के लिए रूपये मांगने लगे। सुमित ने उन्हें शराब पीने के लिए रूपये देने से मना दिया तो चारों ने उसे चाकू निकाल कर धमकाते हुए उसकी लात घुसो से मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

