Home Uncategorized दलित को पीटा, रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

दलित को पीटा, रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग

80
0

झांसी। दलित किसान ने दबंग पर मारपीट करने ओर उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।

चिरगांव के सीकरी निवासी भारत सिंह ने पुलिस अफसरों को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाते हुए बताया कि वह दिनांक 20 दिसंबर की शाम को वह प्लॉट से काम करने घर जा रहा था। तभी रास्ते में उसे गांव के रहने वाले दबंगों ने रोक लिया ओर गाली गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इस मारपीट की घटना में उसे कई जगह गंभीर चोट आई है। उसने रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here