
झांसी। पाकिस्तान ओर बंगला देश में हिंदू एवं अल्प संख्यक पर हो रहे अत्याचार का आरोप लगाकर राष्ट्रभक्त संगठन और हिंदू समन्वय मंच ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान ओर बांग्लादेश का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजते हुए अत्याचार रोकने की मांग की है।
बुधवार को राष्ट्रभक्त संगठन अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में इलाईट चौराहे पर हिंदू समन्वय संगठन ओर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान ओर बांग्ला देश के पुतला जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति ओर प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए मांग करते हुए बताया कि बांग्लादेश एवं पाकिस्तान में अल्पसंख्यक हिंदुओं, बौद्ध, सिक्ख, ईसाई, पारसी, पर हो रहे अत्याचार जानता धर्मांतरण के विरोध में हस्तक्षेप किया जाए। उत्पीड़न को रोकने के लिए कड़ा कदम उठाया जाए। इस दौरान दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

