
झांसी।नगर के लिए गर्व का बात है कि उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग (UPKL) के सीजन-2 का आयोजन 25 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक नोएडा में किया जा रहा है। इस प्रतिष्ठित राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में प्रेम सिंह यादव सचिव जिला कबड्डी एसोसिएशन झांसी को टेक्निकल ऑफिशियल के रूप में नियुक्त किया गया है।
यूपीकेएल जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में टेक्निकल ऑफिशियल की जिम्मेदारी मिलना न केवल उनके अनुभव और योग्यता को दर्शाता है, बल्कि क्षेत्र के लिए भी गर्व की बात है।
प्रेम सिंह यादव इससे पूर्व भी विभिन्न जिला एवं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।उत्तर प्रदेश कबड्डी लीग राज्य में कबड्डी खेल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का कार्य कर रही है, जिसमें टेक्निकल ऑफिशियल्स की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है।
उनकी इस उपलब्धि पर कब्बड्डी संघ के विजय यादव,बद्री प्रसाद,सुरेन्द्र कुमार,सुंदर ग्वाला,राधेश्याम यादव अर्जुन कुमार,पृथ्वी राज सिंह, दिव्या पालआदि में बधाई दी।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

