

झांसी। झांसी ललितपुर राजमार्ग बिजौली में स्थित प्लास्टिक गौदाम स्क्रैप फैक्ट्री में तड़के आग की लपटे भड़क उड़ी। आग की बड़ी बड़ी लपटों को देख वहां आस पास भगदड़ मच गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ओर फायर बिग्रेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंची। लगातार आग पर काबू करने का प्रयास जारी था। तड़के चार बजे से आग पर काबू का प्रयास किया जा रहा लेकिन प्लास्टिक का माल होने के चलते आग हवा लगने पर बार बार भड़क रही। अभी तक इस आगजनी की घटना में करीब पांच करोड़ का माल जलकर राख हो गया।
जानकारी के मुताबिक सीपरी बाजार के नंदन पुरा निवासी साजिश खान का बिजौली औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक कबाड़ की स्क्रैप फैक्ट्री बनी है। आज तड़के चार बजे अचानक आग की बड़ी बड़ी लपटें निकलने लगी। आस पास के लोगों ने आसमान की ओर आग की उड़ती लपटे देखी तो हड़कम मच गया। आस पास के लोग भागने लगे। घटना की सूचना पुलिस ओर फायर बिग्रेड को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ओर फायर बिग्रेड की टीम के साथ पूर्व पार्षद वीरेंद्र खटीक भी मौके पर पहुंचे। आग की लपटों के बीच सामन को आग से बचाने के लिए जद्दोजहद करने लगे। काफी मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया गया। करीब दो दर्जन दमकल की गाड़ियों से आग बुझाने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है इस आगजनी की घटना में करीब पांच करोड़ का सामान जलकर राख हो गया। वहीं आग प्लास्टिक का सामान होने पर बार बार भड़क रही है। इसलिए फायर बिग्रेड को बड़ी मशक्कत करनी पड़ रही। फिलहाल अभी भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया।अभी तक आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

