Home Uncategorized निस्तारित नहीं हुए तो क्यों नहीं हुए, जनसुनवाई में मांगी तीन महीने...

निस्तारित नहीं हुए तो क्यों नहीं हुए, जनसुनवाई में मांगी तीन महीने की प्रगति आख्या

109
0

झांसी। सर्किट हाउस में महिला उत्पीड़न की जन सुनवाई कर रही राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला उत्पीड़न के मामलों को गंभीरता से लेकर सुनवाई कर संबंधित पुलिस थाना को निस्तारण करने के निर्देश दिए।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने महिला जन सुनवाई के दौरान महिला थाना प्रभारी से महिला थाने में आने वाली शिकायतों ओर महिला आयोग से आने वाली शिकायतों के निस्तारण की आख्या मांगी। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री की कन्या सुमंगला योजना आदि की प्रगति आख्या देखी। साथ ही उन्होंने सीओ सिटी से मिशन शक्ति के तहत चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने महिला थाना पुलिस ओर सीओ सिटी से महिला उत्पीड़न, महिला अपहरण, मारपीट आदि की तीन की प्रगति आख्या ओर निस्तारण तथा जो निस्तारण नहीं हुए तो क्यों नहीं हुए उसकी आख्या मांगी है। महिला जन सुनवाई में झांसी के नई बस्ती निवासी पूजा सिंह की शिकायत की गुरुग्राम में डॉक्टर द्वारा उसकी बहन का गलत ऑपरेशन किए जाने की पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज न करने पर सीओ को कार्यवाही के निर्देश दिए है। वहीं दूसरी जन सुनवाई में संगीता ने बताया कि उसके ससुर को अपहरण कर संपत्ति कुछ लोगों ने अपने नाम कर ली। जिसमें कई लोग शामिल है। मारपीट की पुलिस रिपोर्ट नहीं लिख रही। इस मामले पर अध्यक्ष ने पुलिस को जांच करने के आदेश दिए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here