Home Uncategorized शौर्य दिवस पर हिंदु जागरण मंच निकालेगा बाइक रैली

शौर्य दिवस पर हिंदु जागरण मंच निकालेगा बाइक रैली

114
0

 

झांसी। शौर्य दिवस पर हिंदू जागरण मंच बाइक रैली निकाल कर हिंदुओं को जागरूक करने ओर अतिक्रमण मुक्त झांसी का संदेश देंगे।

शुक्रवार को सिद्धेश्वर मन्दिर पर आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान आयोजकों ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में शौर्य दिवस दिनांक 6 12 2025 दिन शनिवार को प्रातः 10:00 बजे विशाल बाइक रैली का आयोजन झांसी शहर में किया जा रहा है। बाइक रैली पॉलिटेक्निक के पास स्थित हरिहर धाम आश्रम से प्रारंभ होकर ओवर ब्रिज,बीकेडी चौराहा,इलीट चौराहा गोविंद चौराहा,सैंयर गेट, मिनर्वा चौराहा,कोतवाली, पंचकुईया तिरहा, एसपी आई कॉलेज से मुक्ताकाशी मंच के पास संपन्न होगी। बाइक रैली का उद्देश्य झांसी में हिंदुत्व की अलख जगा कर प्रशासन के सहयोग से कुछ महत्वपूर्ण प्राचीन स्थल व सार्वजनिक जगहों पर अतिक्रमण को हटाकर अतिक्रमण मुक्त करना है जिसको लेकर संगठन काफी समय से प्रयासरत है बाइक रैली में भगवा झंडों के साथ सनातनी हिंदू समाज के युवा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहेंगे समापन स्थल पर भारत माता का पूजन में आरती का आयोजन किया जाएगा हिंदू जागरण मंच द्वारा नगर के सभी नागरिकों साधु संतों से व युवाओं को बाइक रैली में सम्मिलित होने का आवाहन किया है। इस अवसर पर जयदीप खरे, पुरुकेश अमरिया, दीपेंद्र सिंह राजावत,चेतन नायक,संदीप गोस्वामी संजय नागाच, रामनरेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here