Home Uncategorized पति को रंगेहाथ पकड़ा तो पत्नी ओर उसके सहयोगी महिला साथियों को...

पति को रंगेहाथ पकड़ा तो पत्नी ओर उसके सहयोगी महिला साथियों को लाठी डंडा से पीट कर सर फोड़ा, दो महीने से लगा रही पीड़िता पति पर गंभीर आरोप, पुलिस नहीं कर रही थी कार्यवाही

36
0

झांसी। कोतवाली थाना क्षेत्रनातर्गत पंचवटी कॉलोनी में देर रात एक महिला ने अपनी महिला साथियों के साथ मिलकर अपने पति को किसी अन्य महिला के साथ घर में पकड़ लिया। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया और मारपीट होने लगी। इस मारपीट की घटना में महिला समेत उसकी अन्य महिला साथियों के सर फट गए। पीड़िताओं ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत की है। अगर थाना प्रेमनगर पुलिस समय पर कार्यवाही करती तो यह घटना नहीं होती। पीड़िता तीन माह से थाना प्रेमनगर के चक्कर काट रही थी। जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर थाना क्षेत्र निवासी महिला मोहिनी साहू करीब तीन माह से लगातार पुलिस अधिकारियों ओर थाना ओर प्रेमनगर के चक्कर काटते हुए आरोप लगा रही थी कि उसके पति का अफेयर चल रहा है, इसलिए वह उस पर गंदे गंदे आरोप लगाकर उसे बदनाम कर घर से भाग गया। लेकिन पुलिस ने इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की थी। महिला मोहिनी साहू को गत दिवस गुरुवार की रात सूचना मिली कि उसका पति पंचवटी में किसी अन्य महिला के साथ है। इस सूचना पर मोहिनी साहू अपने महिला साथियों के साथ वहां पहुंची और पति को महिला समेत पकड़ लिया। इस घटना से वहां हंगामा हो गया। मोहिनी का आरोप है कि महिला के साथ पकड़े जाने पर उसके पति ने अपने साथियों को बुलाकर उसकी व महिला की लाठी डंडों से जमकर मारपीट कर सर फोड़ दिए। इस घटना में मोहिनी साहू ओर उसकी महिला साथी गंभीर रूप से घायल है। आपको बता दे की प्रेमनगर थाना की उदासीनता ओर कारखास के सिस्टम के चलते सही समय पर कार्यवाही न होने से यह घटना घटी है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here