Home Uncategorized युवती का मोबाइल फोन लूटकर भागने वाला ऑटो चालक पुलिस की बंदूक...

युवती का मोबाइल फोन लूटकर भागने वाला ऑटो चालक पुलिस की बंदूक की गोली लगने से घायल

104
0

झांसी। नवाबाद थाना पुलिस ओर स्वाट टीम की देर रात संदिग्ध से मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की बंदूक से निकली गोली लगने से संदिग्ध घायल हो गया। पूछताछ में प्रकाश में आया कि पुलिस की गोली लगने से घायल संदिग्ध ने गत रोज एक महिला का मोबाइल छीना था और वह ऑटो चालक है। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया है। जानकारी के मुताबिक देर रात एसएसपी के निर्देशन में नवाबाद थाना पुलिस ओर स्वाट टीम अपराध की रोकथाम के लिए अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाकर धर पकड़ में लगी थी। तभी सूचना मिली कि भगवंत पुरा जाने वाले मार्ग पर एक संदिग्ध भागने की फिरख में आपे गाड़ी से खड़ा है। इस सूचना पर दोनों टीम। मौके पर पहुंची तो आपे गाड़ी चालक पुलिस टीमों को देख तमंचे से फायरिंग कर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा करते हुए जवाबी फायरिंग की। जिसमें पुलिस की बंदूक से निकली गोली लगने से आपे चालक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि घायल संदिग्ध का नाम मध्यप्रदेश के जिला शिवपुरी हाल निवासी गुमनावरा पिछोर वीरांगना नगर कॉलोनी निवासी विजय परिहार है। विजय परिहार आपे चलाता है, इसने गत रोज एक महिला को रेलवे स्टेशन से घर छोड़ने की बुकिंग करते हुए महिला को अज्ञात स्थान पर ले जाने लगा था महिला के विरोध करने पर उसे छोड़ कर उसका मोबाइल फोन लूट कर भाग गया था। इसके खिलाफ महिला ने थाना नवाबाद में अभियोग पंजीकृत कराया था। पुलिस टीम ने विजय के कब्जे से महिला का लूटा गया मोबाइल फोन ओर आपे तथा एक तमंचा दो जिंदा कारतूस बरामद कर लिए है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here