झांसी। दो दिन पूर्व दर्ज हुए जान से मारने की नियत से फायरिंग करने के मुकदमा में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने थाना पहुंच कर घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। आपको बता दे कि ग्राम हैवदा निवासी पंजाब सिंह यादव ने रक्सा थाना में 19 जून को रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि वह अपने घर पर मौजूद था। तभी गांव के रहने वाले दो दबंगों ने उसे जान से मारने की नियत से इस पर तमंचे से फायर कर दिया था। इस संबंध में थाना रक्सा पुलिस ने फायरिंग के आरोप में सिद्धार्थ राजा परमार ओर एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। आज पंजाब सिंह के साथ दर्जनों ग्रामवासी थाना रक्सा पहुंचे। जहां उन्होंने थाने का घेराव करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने उन्हें आश्वाशन दिया। पुलिस का आश्वाशन मिलने के बाद सभी चले गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि समस्याएं रहती है इसलिए ग्रामवासी आते है। सभी को निष्पक्ष कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया है। शांति व्यवस्था कायम है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





