झांसी
। कार्यकताओं में जोश भरने ओर आगामी चुनाव की तैयारी में झांसी आए कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दो टूक में कहा जमींदोज कर देंगे। वहीं प्रदेश अध्यक्ष के आगमन पर कांग्रेस पार्टी के नेता नावेद खान ने बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नावेद खान ने कहा कि बुलडोजर से पुष्प वर्षा इसलिए कराई ताकि वह यह संदेश सभी को देना चाहते है कि बुलडोजर को लोग नफरत से देखते है, लेकिन बुलडोजर नफरत ही नहीं मोहब्बत का भी प्रतीक है। रविवार को झांसी आए कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय पाल सबसे पहले दतिया स्थित मां पीतांबरा देवी के दर्शन किए। इसके बाद वह कांग्रेस नेता नावेद खान के आवास नंदनपुरा पहुंचे। जहां नावेद खान ओर उनके समर्थकों ने प्रदेश अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत करते ढोल नगाड़े से स्वागत कर बुलडोजर से पुष्प वर्षा कराई। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष ने आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि डट के लड़ो पीछे मत हटो,हम अत्याचार करने वालों को जमींदोज कर देंगे। उन्होंने अभी हाल ही में ही वंदे भारत में मारपीट की घटना की ओर इशारा करते हुए भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि इन्हें तो सीट चाहिए और हर हाल में चाहिए, इसके लिए उन्हें गुंडा गर्दी मारपीट भी करनी पड़े तो कोई गुरेज नहीं। वहीं उन्होंने कहा कि घटना की रेल प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज निकाल कर कार्यवाही करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार यह लोग गुंडा गर्दी की दम पर जमीन मोनो पर भी कब्जा करते होंगे। वहीं उन्होंने कहा कि भाजपा ने बुंदेलखंड ओर झांसी में कुछ नहीं दिया। एक स्कूल तक नहीं दिया, दिया है तो गुजराती दिए, उन्होंने कहा कि गुजरात के लोगों को यहां टेंडर, ओर काम दिया ताकि गुजरात के लोग यहां झांसी बुंदेलखंड का पैसा गुजरात ले जा सके। वहीं उन्होंने कहा कि वह मां पीतांबरा देवी और बाबा साहब के दर्शन कर उनसे प्रार्थना की है कि उन्हें इतनी ताकत दे कि वह इन लोगों को जमींदोज कर दे उखाड़ फेंकेंगे इन्हें। उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से आगामी चुनाव में डट कर तैयारी करने की बात कही। वहीं उन्होंने पंचायत चुनाव में सपा से गठबंधन पर कहा कि पंचायत नगर पंचायत का चुनाव कांग्रेस अकेली लड़ेगी और जीत कर दिखाएगी। वहीं नावेद खान कॉर्डिनेटर कांग्रेस पार्टी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष उनके आवास पर आए उनका स्वागत बुलडोजर से पुष्प वर्षा कर इसलिए किया ताकि बुलडोजर नफरत का प्रतीक नहीं मोहब्बत का प्रतीक है इसलिए बुलडोजर से स्वागत किया। इस दौरान Nsui जिलाध्यक्ष छोटे राजा, साजिद खान, भरत ब्याज, फैसल हाशमी, बिलाल खाना, रियाज, आरिफ, फरमान, मौजूद रहे। डेढ़ घंटे का कार्यक्रम रहे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा




