Home उत्तर प्रदेश नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से तोड़े अवैध चबूतरे

नगर निगम ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से तोड़े अवैध चबूतरे

20
0

झांसी। महानगर के प्रमुख चौराहे पर नगर निगम की दुकानों के किरायदारों ने अवैध तरीके से अतिक्रमण कर चबूतरे पर कब्जा कर लिया था। जिस पर आज नगर निगम द्वारा अभियान चलाकर जेसीबी मशीन से अवैध चबूतरे तोड़े गए। नगर निगम अतिक्रमण दस्ता के प्रभारी ने बताया कि नगर निगम के गेट नंबर एक से गेट नंबर दो तक आज अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। जिसमें दुकानदारों द्वारा बरामदे और चबूतरों पर अवैध निर्माण कर कब्जा कर रखा था साथ ही बाइक सर्विस सेंटर वाले भी सड़कों तक वाहनों को रखकर अतिक्रमण करते थे। जिससे यातायात व्यवस्था बिगड़ रही थी। आज अभियान चलाकर सभी अवैध चबूतरे तोड़े गए नालियों से अवैध कब्जा हटवाया गया। साथ ही तिलक मार्किट में भी अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया गया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here