Home उत्तर प्रदेश खेली फूलों की होली, एक-दूसरे को लगाया रंग गुलाल- दैनिक प्रदेश वॉच...

खेली फूलों की होली, एक-दूसरे को लगाया रंग गुलाल- दैनिक प्रदेश वॉच कार्यालय पर महिलाओं ने फागों गीतों का किया आयोजन

26
0

झाँसी। महानगर में होली मिलन समारोह की धूम मची हुई है। मंगलवार को दैनिक प्रदेश वॉच कार्यालय में पर महिलाओं द्वारा रंग पंचमी व होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मधुर बुंदेली गीत गाए गए। फूलों की होली खेली गई। होली मिलन समारोह व फाग गाये गए व एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर फूलों की होली खेली गई और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया। अध्यक्षता राधा कुशवाहा ने की। मुख्य अतिथि श्रीमती अलका चौबे सह संपादक-दीपचन्द्र चौबे ब्यूरो चीफ दैनिक प्रदेश वॉच रहे। मुख्य संयोजक विनीता नामदेव व कृष्णकांत नामदेव रहे।इस मौके पर विनीता नामदेव, मृदुला त्रिपाठी, अर्चना मुखरैया, रसना शर्मा, संतोषी कुशवाहा, नीतू गुप्ता, प्रज्ञा खरे, राधा कुशवाहा, अर्चना खरे, अनीसा, आयुषी कुशवाहा, रिंकी कुशवाहा, अभिमन्यु, कृष्णकांत नामदेव, दीपचन्द्र चौबे, अलका चौबे सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं। संचालन यश नामदेव ने किया व आभार आयुष नामदेव ने व्यक्त किया।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here