



झांसी। शिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर में जगह जगह धूम धाम से डीजे ढोल नगाड़े के साथ शिव बारातें निकली। जिनका फूल वर्षा के साथ स्वागत हुआ। साथ ही तड़के तीन बजे से शिव भक्तों का मंदिरों में जमाबड़ा लगा रहा ओर बम बम भोले के जयकारों से शिवालय गूंज उठे। शिवरात्रि के पर्व पर आज सुबह से ही शिव भक्तों का तांता मंदिर ओर शिवालयों में लगा रहा। भक्तों ने सुबह से ही मन्दिरों में पहुंच कर भगवान शिव की आराधना करते हुए अभिषेक, जलाभिषेक किया ओर हवन पूजन का कार्य भी जारी रहा। इधर शहर के प्राचीन मढिया महादेव मंदिर की शिव बारात का शुभारंभ मानीक चौक स्थित मुरली मनोहर मन्दिर से शुरू हुई। बारात का नेतृत्व कर रहे सदर विधायक के साथ सैंकड़ों शिव भक्त डीजे ओर ढोल नगाड़े की पर नाचते गाते हुए नृत्य करते हुए भगवान भोले नाथ की भक्ति में लीन होकर चल रहे थे। इधर शिव बारात में भगवान श्रीराम, माता सीता, हनुमान, राम लक्ष्मण ओर भगवान शिव तथा भूतनाथ के स्वरूप में बच्चे कलाकार रथों पर चलाकर बारात की शोभा बढ़ा रहे थे। इधर बारात मानिक चौक से होते हुए रानी महल से मिनर्वा चौराहा से होकर सैयर गेट , गोविंद चौराहा होकर मढिया महादेव मंदिर प्रांगण पहुंची। जहां सभी ने भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग का जलाभिषेक किया। वही बारात में राष्ट्र भक्त संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष अंचल अड़जरिया के नेतृत्व में दर्जनों युवा भोले के गानों पर नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस दौरान व्यापार मंडल, पार्षदगण, समस्त भाजपा कार्यकर्ता, नगर के गणमान्य लोगों ने शिव बारात का जोरदार स्वागत किया। वही दोपहर बाद बड़ागांव गेट बाहर स्थित राजा बाबा महाकालेश्वर मंदिर से भी भगवाल भोलेनाथ की शिव बारात निकली। जिसका जगह जगह स्वागत किया गया। इसी प्रकार भूतनाथ मन्दिर से भी शिव बारात का भ्रमण नगर में हुआ। वही झांसी किला में स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर भी पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से लेकर शाम तक सैंकड़ों भक्तों की भीड़ जुटी रही।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा






