झांसी। एसएसपी श्रीमती सुधा सिंह के निर्देशन में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दो अलग अलग थाने की पुलिस ने दहेज हत्या ओर अवैध शराब बेचने के आरोपियों को जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक लहचूरा थाना पुलिस ने बीते दिनों आग से जलकर एक बीस वर्षीय युवती व उसके मासूम बच्चे की मौत हो जाने के प्रकरण में मायके पक्ष द्वारा ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर युवती ओर उसके बच्चे को जलाकर मारने की थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसने लहचूरा पुलिस ने दहेज हत्या के आरोपी चरणदास, कौशल, पिंकी, हीरादेवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही सकरार थाना पुलिस ने अवैध शराब बेच रही महिला को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से बीस लीटर शराब बरामद करते हुए उसे जेल भेज दिया है। महिला का नाम श्रीमती नीलेश पत्नी सुदीप कंजर बताया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





