Home उत्तर प्रदेश विधुत विभाग की लापरवाही के चलते हाइ टेंशन लाइन टूट गई युवक...

विधुत विभाग की लापरवाही के चलते हाइ टेंशन लाइन टूट गई युवक पर गिरी, गंभीर रूप से झुलसा युवक मेडिकल में एडमिट

30
0

झांसी। अक्सर विद्युत विभाग की लापरवाही से जनहानि और पशु हानी होने का खतरा बना रहता है। मकानों के ऊपर से झुकते तार और टूट कर गिरने वाले बिजली के तारों से तमाम घटनाएं होती है। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई बार लोग दर्जनों शिकायतें विधुत विभाग से करते है। लेकिन उनकी उदासीनता के चलते समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं होता। जिसके चलते जनहानि ओर पशु हानी हो जाती है। घटनाओं के बाद विधुत विभाग कुंभकर्णी नींद से जागता है। ऐसा ही मामला प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ में हुआ। जहां वर्षों से झुकते तारों से अनहोनी की आशंका जाहिर कर शिकायते की जा रही थी। लेकिन विधुत विभाग ने कोई कार्यवाही नहीं की। इसी लापरवाही के चलते एक युवक गंभीर अवस्था में झुलस गया जिसका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है।जानकारी के मुताबिक प्रेमनगर के राजगढ़ विकास नगर निवासी साहिल यादव गत रोज अपने घर के बाहर घूम रहा था। तभी उसके मकान के ऊपर से निकली हाइ टेंशन लाइन टूट कर उसके सर पर जा गिरी। जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। आनन फानन में परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। परिजनों का कहना है कि उसकी इस हालत का जिम्मेदार लापरवाह विधुत विभाग है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here