झांसी। मध्यह्न भोजन डीबीटी रसोइया, मानदेय आदि संबंधित शिकायतों का समय से निस्तारण कराने के लिए बीएसए कार्यालय में शिकायत प्रकोष्ठ का गठन कर दिया गया है। साथ ही कार्यकाल के बाहर एक शिकायत पेटिका लगा दी गई है। जिसमे आने वाली शिकायतों को गंभीरता से लेकर गुणवत्ता के आधार पर उसक समय से निस्तारण किया जा सकेगा। बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विपुल शिव सागर ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्याह्न भोजन, डीटीबी, रसोइया, मानदेय, परिषदीय/राजकीय अधिष्ठान से संबंधित शिकायते जन सुनवाई, ऑन लाइन होने पर सरकारी काम काज के व्यवस्तता के चलते समय पर निस्तारण नही हो पाते थे। इसके लिए अब एक शिकायत प्रकोष्ठ गठित कर दिया गया है। जिसमे प्रसून जैन खंड शिक्षा अधिकारी अध्यक्ष, प्रीतिडीसीएमआईएस, तकनीकी मामलों से संबंधित शिकायतों की सहायक, सुमित श्रीवास्तव आम जनता से प्राप्त होने वाली शिकायतों के सहायक, विवेक कुमार और अमन गिश्वामि को टीम में शमिल किया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि शिकायत पेटिका बीएसए कार्यकाल पर ही लगाई गई है।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा





