झांसी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत मूल्य समर्थन योजना के तहत धान, मक्का, ज्वार एवं बाजरा की खरीद को सुचारु एवं पारदर्शी ढंग से संपादित कराने तथा कृषकों की समस्याओं एवं शिकायतों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्भागीय खाद्य नियंत्रक, झांसी सम्भाग, झांसी कार्यालय में खरीद नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0510-2452254 स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष प्रातः 10 बजे से सांय 05 बजे तक खुला रहेगा तथा रविवार एवं राजपत्रित अवकाशों को छोड़कर शेष कार्यदिवसों एवं स्थानीय अवकाश व द्वितीय शनिवार में क्रय केन्द्र क्रियाशील रहेगें। सम्भागीय खाद्य नियंत्रक ने बताया कि नियंत्रण कक्ष में कु0 शालू सोनकर व अभिषेक राठौर की प्रातः 10 बजे से अपराह्न 01 बजे तक तथा ऋचा यादव व हरगोविन्द की अपराह्न 01 बजे से 05 बजे तक ड्यूटी लगायी गई है। नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली कृषकों की शिकायतों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। कृषक अपनी शिकायतें एवं समस्याएं खरीद नियंत्रण कक्ष के दूरभाष संख्या 0510-2452254 पर दर्ज करा सकते है। शिकायतों को शिकायत पंजिका में दर्ज करते हुए शिकायतकर्ता का नाम, ग्राम, मोबाइल नंबर, शिकायत का प्रकार/संक्षिप्त विवरण तथा निस्तारण की स्थिति अंकित करेंगे। सम्भागीय खाद्य नियंत्रक ने संबंधित कार्मिकों को निर्देशित किया है कि खरीद व्यवस्था से संबंधित शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करते हुए प्रतिदिन सम्भागीय खाद्य नियंत्रक के समक्ष प्रकरणों की स्थिति प्रस्तुत करेंगे।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply