झाँसी न्यूज़

पूर्व मुख्यमंत्री की स्मृति में 10 से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

झांसी। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की स्मृति एवं श्रद्धांजलि में दस अक्टूबर से क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन बालमपुर रोड खाती बाबा मंदिर के पास स्थित ग्राउंड में आयोजित होगा। जिसमें बुंदेलखंड की कई क्रिकेट टीम भाग लेंगी।क्रिकेट टूर्नामेंट आयोजक समाज सेवी राधे राधे नीरज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी स्व. मुलायम सिंह यादव की स्मृति में श्रद्धांजलि देने के लिए वल्लमपुर रोड खाती बाबा मंदिर के पास स्थित मैदान क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 10 अक्टूबर 2026 से शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में झांसी बुंदेलखंड की 16 टीमें भाग लेंगी। यह टूर्नामेंट दस अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक चलेगा। उन्होंने बताया कि 31 सौ रुपए प्रति टीम एंट्री फीस रहेगी। विजेता टीम को 71 हजार और उप विजेता टीम को 31 हजार रुपए पुरस्कार रहेगा। इस आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉक्टर चंद्रपाल सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष विश्व यादव परिषद अवधेश यादव, रहेंगे। नीरज यादव राधे राधे ने बताया कि उनका पूर्व मुख्यमंत्री नेता जी से दिली लगाव था। उनके देहांत के बाद से ही वह हर वर्ष उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए लगातार विभिन्न आयोजन कर रहे है। उन्होंने बताया कि तीन वर्ष उन्होंने कबड्डी और अब क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जाएगा।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply