झांसी-प्रयागराज स्नातक खंड विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर ने मुक्ताकाशी मंच, झांसी से विशाल जनसमूह व वरिष्ठ नेतृत्व की उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया।शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर तथा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य जनसभा में हजारों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और पूरे जोश के साथ भाजपा की जीत का संकल्प दोहराया। प्रदेश सरकार के मंत्रियों व वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की रही मौजूदगीनामांकन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों एवं प्रमुख राजनीतिक हस्तियों ने सहभागिता कर प्रत्याशी को विजयश्री का आशीर्वाद दिया। प्रमुख उपस्थितियों में:झाँसी खण्ड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के नामांकन के अवसर पर कई प्रमुख नेता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ,अशोक राठौर , कैबिनेट मंत्री नन्द गोपाल नंदी , कैबिनेट मंत्री मनोज पाण्डेय, प्रदेश महामंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी शंकर सिंह लोधी और कैबिनेट मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय शामिल रहे। इनके साथ ही क्षेत्रीय अध्यक्ष रामकिशोर साहू , पूर्व कैबिनेट मंत्री भानू प्रताप वर्मा, पूर्व सांसद भैरव प्रसाद मिश्र ,पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय तथा उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ जी की भी मौजूदगी रही। संगठन एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों में जिलाध्यक्ष झाँसी महानगर सुधीर सिंह, जिलाध्यक्ष ग्रामीण प्रदीप पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम , जिलाध्यक्ष ललितपुर हरिश्चन्द्र रावत , ललितपुर विधायक रामरतन कुशवाहा , विधान परिषद सदस्य (M.L.C.) , रमा निरंजन , पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, उत्तर प्रदेश सरकार की मंत्री कृष्णा पासवान और नीलिमा कटियार जी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में अशोक, रामतीर्थ सिंघल , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विष्णु राय उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।
रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा
Leave a Reply