झाँसी न्यूज़

सिमराहा और पूनावली में हो रहे अवैध खनन की शिकायत करना पड़ा महंगा, शिकायत कर्ता को स्कॉर्पियो से किया कुचलने का प्रयास, फायरिंग का आरोप

झांसी। सीपरी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबा वाय में दिन दहाड़े खनन माफियाओं ने एक व्यक्ति पर स्कॉर्पियो गाड़ी चढ़ाकर कुचलने का प्रयास किया। जब युवक टक्कर लगने पर खाई में गिर गया तो उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में गंभीर रूप से घायल पीड़ित ने पुलिस को लिखित शिकायत कर कार्यवाही की मांग की। वही दूसरे पक्ष ने भी मारपीट करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया है। जानकारी के मुताबिक रक्सा के ग्राम सिमराहा निवासी सत्यम यादव ने पुलिस थाना सीपरी बाजार पुलिस को लिखित शिकायत करते हुए बताया कि ग्राम सिमराहा में कई दिनों से जेसीबी मशीन से बालू और मिट्टी का दबंगों द्वारा अवैध खनन किया जा रहा है। जिसकी वह कई बार जिलाधिकारी को शिकायत कर चुका। लेकिन खनिज विभाग द्वारा माफियाओं से साठगांठ होने पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। उसने बताया कि सोमवार को दोपहर करीब बारह बजे वह अपनी बाइक से सीपरी बाजार से सामान लेकर वापस गांव जा रहा था। जैसे ही वह अंबा वाय के पास पहुंचा तभी सामने से विपक्षियों स्कॉर्पियो गाड़ी से आ रहे थे और तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाकर जान से मारने की नीयत से उस पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। जोरदार टक्कर लगने पर वह गाड़ी से उछल कर खाई में जा गिरा जिससे उसके हाथ पैर में गंभीर चोट आई। इसके बाद विपक्षियों ने उस पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी और लाठी डंडा से उसकी बाइक को बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया। पीड़ित का आरोप है कि चीखने चिल्लाने पर आस पास के लोग मौके पर आ गए और वह किसी तरह खाई से बाहर निकला। वही दूसरे पक्ष ने सत्यम यादव सहित अन्य लोगों के पर मारपीट फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

Leave a Reply