Home उत्तर प्रदेश कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजली

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजली

39
0

झांसी। कारगिल विजय दिवस पर अमर शहीद जवानों को याद करते हुए उन्हे श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीपरी बाजार कारगिल पार्क में शहीद स्तंभ पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए जवानों को जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास के तत्वावधान में सैनिकों ने श्रद्धांजली पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण पुनर्वास की ओर से पूर्व सैनिक जगत सिंह ने बताया कि कारगिल युद्ध में हमारे देश के 527 जवान शहीद हुए थे और 1363 घायल हो गए थे। इनमे बुंदेलखंड के चार जवान दो जिला जालौन और दो महोबा के जवान शामिल थे। आज कारगिल विजय दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर हम सब सैनिक भाई शहीदों श्रद्धांजलि पुष्प अर्पित किए। साथ ही सभी सैनिकों ने मांग करते हुए कहा कि शाहिद हुए जवानों और उनके परिवार का सभी को सम्मान करना चाहिए।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here