Home उत्तर प्रदेश खूब फल फूल रहा आगरा का नकली प्रतिबंधित पेठा और जमीन पर...

खूब फल फूल रहा आगरा का नकली प्रतिबंधित पेठा और जमीन पर खुला खाना बेचने का कारोबार, रेलवे के जिम्मेदार मौन

42
0

झांसी। वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर जमकर फल फूल रहा है, आगरा का नकली पेठा और जमीन पर रखकर बिक रहा खुला प्रतिबंधित भोजन का कारोबार। यह सब जानने के बाद भी रेलवे के जिम्मेदार मौन बने हुए है।वीरांगना रानी लक्ष्मी बाई रेलवे स्टेशन पर इन दिनों बिना वर्दी में अवैध बैंडर बेधड़क होकर प्रतिबंधित दूषित सामग्री प्लेट फार्म और प्लेट फार्म पर आने वाली ट्रेनों में बेचते नजर आ जाते है। सबसे अहम बात यह है कि रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से लगे तीसरी आंख सीसीटीवी कैमरे की नजर इन पर क्यों नही पड़ती। दिनभर यह अवैध कारोबारी प्लेट फार्म पर और ट्रेनों में आते जाते देखे जाते है। कुछ नियमानुसार बेच रहे पैठे वालों को छोड़ दिया जाए तो अवैध बैंडर आगरा का पेठा बताकर दूषित और नकली पेठा ऊंचे दामों में ट्रेन में यात्रियों को बेच जाते है। वही कुछ लोग नियमों की आड़ में गलत तरीके से प्रतिबंधित खाना की थालियां पैक करवा कर ट्रेनों में चोरी छुप कर बेचते दिखाई पड़ते है। वही नियम को ताक पर रखकर कई लोग स्टेशन पर जमीन पर रखकर खुला खाना बेचते नजर आते है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here