Home उत्तर प्रदेश यह चुनाव भ्रष्टाचार को खत्म करने और सुशासन बनाने का है, एनडीए...

यह चुनाव भ्रष्टाचार को खत्म करने और सुशासन बनाने का है, एनडीए के समर्थन में रालोद

44
0

झांसी। राष्ट्रीय लोकदल पार्टी उत्तर प्रदेश में एनडीए को 80 की 80 सीटें जिताने के लिए उनके समर्थन में है। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुवे ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोकदल भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में है। उनका भरपूर समर्थन कर उन्हे उत्तर प्रदेश के हर सीट पर खड़े उम्मीदवारों को चुनाव जिताने का कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार में लिप्त है। एनडीए लगातार भ्रष्टाचार को समाप्त करने और सुशासन बनाने की लड़ाई लड़ रहा है। उन्होंने कहा की रालोद एनडीए के समर्थन में रालोद का हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी एनडीए प्रत्याशी को जीत दिलाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल किसानों की पार्टी है, ओर किसानों के हित में एनडीए लगातार योजना परियोजना चला रही है। उन्होंने कहा कि उज्जवला योजना, गरीब आवास योजना, हर घर नल हर घर जल परियोजना जैसी कई एनडीए द्वारा गरीब कल्याण और किसानों के लिए चलाई गई योजना परियोजनाओं को लेकर जनता एनडीए को वोट करेगी। उन्होंने कहा की एनडीए उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीटें जीत रही है, ओर रालोद का हर पदाधिकारी और कार्यकर्ता एनडीए के प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए कार्य कर रहा है।

रिपोर्ट – मुकेश वर्मा/राहुल कोष्टा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here